Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सोमेन्द्र तोमर ने किया जनसंपर्क, लोगों ने दिया आशीर्वाद

  • दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी ने क्षेत्र में मांगे वोट, मिला समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. सोमेंद्र तोमर ने देवपार्क, दुर्गापुरम, विलार्ड पब्लिक स्कूल (के ब्लॉक), एच ब्लॉक, शास्त्रीनगर, पुलिस एन्क्लेव, लोहियानगर, काशीराम कॉलोनी, जाहिदपुर, डा. जाकिर हुसैन कॉलोनी, गगोल इंडस्ट्रियल एरिया में जनसंपर्क किया और लोगों का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान जनसंपर्क में पहुंचे सोमेन्द्र तोमर का लोगों ने तिलक और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को सुरक्षित माहौल दिया है। लोगों ने सोमेंद्र तोमर को समर्थन देने का वादा किया और कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

वहीं, प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर की पत्नी अंजलि तोमर ने मायापुरी, कुटी चौराहा, एच ब्लॉक, जी ब्लॉक, सेक्टर-एक शास्त्रीनगर, आरके पुरम, गौतमबुद्धनगर में जनसंपर्क किया और लोगों का आशीर्वाद लिया। वहीं, शास्त्रीनगर तेजगढ़ी स्थित एक होटल में समस्त ब्राह्मण समाज, मेरठ द्वारा समर्थन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने मेरठ दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर को अपना पूर्ण समर्थन और आशीर्वाद दिया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमेंद्र तोमर का पटका और जय परशुराम के नारों व बड़ी मालाओं के साथ स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img