Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना मोड पर दो स्कूल बसों में हुई भीषण टक्कर, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर कोहरे के चलते दो स्कूल बस आपस में टकरा गईं। हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। चार बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें एसडी ग्लोबल अस्पताल मेरठ रेफर किया गया है। जिनमें दो बच्चों की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जीडी गोयनका स्कूल की बस बच्चों को लेकर लौट रही थी, जबकि रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल की बस बच्चों को लेने जा रही थी। बुढ़ाना मोड़ के नजदीक कोहरे और तेज गति के चलते दोनों बस आपस में टकरा गईं। जीडी गोयनका की बस में सवार बच्चे घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी लगते ही राहगीर और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ बच्चों ने अपने अभिभावकों को भी कॉल कर दी। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।

वहीं घायल बच्चों को पुलिस के वाहन और एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। चार बच्चों को मेरठ रेफर किया गया है।

बताया गया कि हादसे में घायल चरथावल के दधेडू गांव के सगे भाई-बहन समीर (15) और उसकी बहन माहा (12) की मेरठ में मौत हो गई है। बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...
spot_imgspot_img