Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

इस हफ्ते टीवी पर धमाकेदार ड्रामा!

 

Senayvani 15


इस हफ्ते एंडटीवी के सभी शोज की कहानियों में अपराध मुख्य केन्द्र में होगा, जिसमें कुछ लोगों का अपहरण होगा, जबकि कुछ लोग जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। ‘बाल शिव’ में आगामी सती दहन की कहानी के बारे में महादेव की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ अरोड़ा ने कहा, ‘‘सती अपने पिता प्रजापति दक्ष (तेज सप्रू) की इच्छा के विरुद्ध महादेव (सिद्वार्थ अरोड़ा) से विवाह करती है और इसलिये प्रजापति दक्ष, अपनी सबसे लाड़ली बेटी होने के बावजूद भी सती और शिव को यज्ञ में आमंत्रित नहीं करते हैं। सती भी अपने पिता से बहुत प्यार करती है और इसलिये सामाजिक रीतियों और यज्ञ में शामिल नहीं होने के अपने पति के परामर्श को नजरअंदाज करते हुये समारोह में भाग लेने के लिये अकेले ही मायके चली जाती है। वहां जाने पर उसके पिता शिव से शादी करने पर सती का बहुत अपमान करते हैं। सती महादेव और अपना अपमान सहन नहीं कर पाती है और यज्ञ के अग्निकुंड में कूदकर आत्मदाह कर लेती है। ‘और भई क्या चल रहा है?’ की कहानी के बारे में राम प्रसाद मिश्रा (अंबरीष बॉबी) ने कहा, ‘पूरा मोहल्ला एक चोर के बारे में बात कर रहा है, जिसने 500 करोड़ रुपए का एक हीरा चुराया है! हीरा नाम का चोर इस चोरी किए हीरे को हवेली में छुपा देता है। लेकिन वह हवेली में नहीं जा सकता है पर उसे अपने द्वारा चुराया हुआ हीरा वापस चाहिए। इसके लिए वह नौकरी ढूंढ रहे एक गरीब आदमी का भेष धारण करता है। मिश्रा उसे अपने नौकर के रूप में रख लेता है।’ ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की कहानी के बारे में बिमलेष (सपना सिकरवार) ने कहा, ‘‘परिवार में हर कोई बिमलेष  की डांसिंग और एक्टिंग से प्रभावित है, इसलिए सभी उसे फिल्म स्टार बनने के लिए प्रेरित करते हैं। इस बीच ऋतिक (आर्यन प्रजापति) और रणबीर (सौम्य आजाद) को भी लगता है कि वे स्टार बन सकते हैं। राम भोपाल वर्मा नाम का एक आदमी उनकी बात सुन लेता है और दावा करता है कि वह एक कास्टिंग डायरेक्टर है। दोनों लड़कों को प्रभावित करने और उनका भरोसा जीतने के लिये वह उन्हें शहर के लोगों को लूटने के लिये कहता है, ताकि वे फिल्मों के लिये प्रशिक्षण पा सकें।’ ‘भाबी जी घर पर हैं’ की कहानी के बारे में बात करते हुये विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) ने कहा, ‘अंगूरी भाबी को पता चलता है कि उसकी जान जोखिम में है। उसे बचाने के लिये अम्मा (सोमा राठौड़) सलाह देती हैं कि वो अपने सम्मानित पड़ोसियों में से किसी एक पर अपराध का आरोप लगाए और उसे कम से कम सात दिनों के लिये जेल भिजवाए।’


janwani address 164

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img