Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

रोमानिया पहुंची निहारिका, परिजनों को जगी उम्मीद

  • खेकड़ा निवासी निहारिका त्यागी ने यूक्रेन-रोमानिया बॉर्डर पार किया
  • दो दिन में देश लौटने की परिजनों को जगी उम्मीद

जनवाणी संवाददाता  |

खेकड़ा: यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे युद्ध मे बड़ा गांव निवासी छात्रा निहारिका त्यागी बार्डर क्रॉस करके रोमानिया पहुंच गई है। दो दिन में भारत पहुंचने की उम्मीद है। परिजनों को बेटी के आने का पल-पल इंतजार हो रहा है।
यूक्रेन व रूस के बीच हालात ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। वहां युद्ध के बीच भारतीय छात्र-छात्राएं भी फंसे हुए हैं और अन्य व्यापारी भी फंसे हैं। ऐसे में उनके परिजनों की चिंता हर समय बढ़ रही है।

बड़ा गांव निवासी निहारिका त्यागी पुत्री संजय त्यागी भी सात माह पूर्व यूक्रेन के हिवान शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गई थी। यूक्रेन व रूस का युद्ध शुरू हुआ तो अनजान देश में उनकी मुसीबत बढ़ गई। हालात बिगड़ते देख निहारिका भी अन्य छात्र-छात्राओं की तहर अपने देश लौटने के लिए प्रयास करने लगी थी।

वह यूके्रन का बॉर्डर क्रॉस करके रोमानिया पहुंच गई है। परंतु वहां किसी भी फ्लाइट में उसका नाम नहीं होने के कारण वह सवार नहीं हो सकी। उसे उम्मीद है कि मंगलवार को उसे फ्लाइट मिल जाएगी और वह अपने देश आ जाएगी। परिजनों को दो दिन में बेटी के आने की उम्मीद है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पल-पल बेटी की चिंता सता रही है। जब तक वह फ्Þलाइट में सवार नहीं हो जाती, तब तक परेशानी ही रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img