- पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से चार लोगों का शांतिभंग भंग में किया चालान
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव पाडली मांडू में बीती रात दलित समुदाय के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे सीएससी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान करने की बात कही।
गांव पाडली पांडू में दलित समुदाय के दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों में हेमलता, राजपाल, मोनू, रामसिंह, गीता आदि शामिल बताया गए हैं।
इनमें हेमलता पुत्री राजपाल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको सीएससी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गीता के परिजनों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के इशारे पर कुछ लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उनके परिवार की एक बेटी गीता को बंधक बनाकर बेरहमी से मारा पीटा गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई।
गीता की हालत बिगड़ने पर आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से हमशाज है और उनकी मदद नहीं कर रही है। उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने बताया एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों को का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया है।