Home Uttar Pradesh News Saharanpur वाल्मीकि समाज के लोगों ने घंटाघर पर लगाया जाम

वाल्मीकि समाज के लोगों ने घंटाघर पर लगाया जाम

0
वाल्मीकि समाज के लोगों ने घंटाघर पर लगाया जाम

जनवाणी संवादाता |

सहारनपुर: हाथरस की घटना से नाराज वाल्मीकि समाज के लोगों ने घंटाघर पर जाम लगा दिया है। हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात हैं। गुरुवार को नगर निगम परिसर में जमा हुए वाल्मीकि समाज के लोग नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे।

सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने घंटाघर पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। वाल्मीकि समाज के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पहले से ही सुरक्षा बल नगर निगम, कुतबशेर चौक और घंटाघर पर तैनात था। समाचार लिखे जाने तक घंटाघर चौराहे पर जाम लगा हुआ है।

वाहनों की लंबी-लंबी कतारें हैं। वाल्मीकि समाज के लोग नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। दोषियों को फांसी की सजा हो।आला अधिकारी वाल्मीकि समाज के नेताओं से वार्ता कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।