Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मेरठ: दौराला स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मेरठ में शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई। जैसे ही धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी।

दौराला स्टेशन पर सुबह 7.10 पर ट्रेन पहुंची थी। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतज़ार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली नौकरीपेशा यात्री सफर करते है। कोच में आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के इंतजाम नहीं हो पाए थे।

कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

दौराला रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग लगने के बाद दिल्ली-मेरठ रूट भी प्रभावित हो गया है। सुबह के समय कई महत्वपूर्ण ट्रेन वाया मेरठ होकर देहरादून और दिल्ली के लिए जाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी है। शताब्दी को मेरठ सिटी स्टेशन पर रोका गया है। वहीं इसके अलावा जम्मू से चलकर वाया मेरठ होकर दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को सकौती स्टेशन पर रोका गया है। वहीं प्रयागराज से चलकर वाया मेरठ, सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को भी सिटी स्टेशन पर रोका गया है। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी अभी मुजफ्फरनगर खतौली स्टेशन पर रोकी गई हैं। हवा तेज होने के कारण आग को पूरी तरह बुझाने का कार्य प्रभावित हो रहा है।

तीन घंटे से अधिक ठप रहने के बाद दिल्ली मेरठ रेल यातायात खोल दिया गया है। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन पर एक घंटे 43 मिनट खड़े रखना पड़ा। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस को अब देहरादून की ओर चला दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img