Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने की पीएम मोदी से अपील, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की मांग करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शनिवार को भारत सहित कई देशों की सरकारों से रूस से चल रहे संघर्ष को रोकने की अपील करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रूस ने अगर युद्ध नहीं रोका तो दो पक्षों को सिर्फ नुकसान होगा। उन्होंने रूस से मानवता का ख्याल रखने के लिए कहा है। एक टेलीविजन संबोधन के दौरान, कुलेबा ने रूस पर युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और विदेशी छात्रों सहित नागरिकों को निकालने की अनुमति देने के लिए गोलीबारी बंद करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी युद्ध को रोकने में मदद करें: कुलेबा

दुनिया भर के देशों के समर्थन पर एक सवाल के जवाब में यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी, हम उनसे राष्ट्रपति पुतिन तक पहुंचने और उन्हें समझाने के लिए कहते हैं कि यह युद्ध सभी के हित के खिलाफ है। एकमात्र व्यक्ति पूरे ग्रह पर – जो इस युद्ध में रुचि रखते हैं – स्वयं राष्ट्रपति पुतिन हैं। रूस के लोग इस युद्ध में रुचि नहीं रखते हैं।

यूक्रेनी सरकार मानवता के तहत काम कर रही: कुलेबा

उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से यूक्रेन, अफ्रीका और एशिया के हजारों छात्रों के लिए एक घर की तरह था। हमने विदेशी छात्रों को बाहर निकालने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की, हॉटलाइन स्थापित की, दूतावासों के साथ काम किया। यूक्रेनी सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है और मानवता के तहत काम कर रही है।

रूस सहानुभूति जीतने की कोशिश कर रहा: कुलेबा

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दावा किया कि रूस उन देशों की सहानुभूति जीतने की कोशिश कर रहा है जिनके यूक्रेन में नागरिक फंसे हैं। उन्होंने कहा कि अगर रूस विदेशी छात्रों के मामले में हेरफेर करना बंद कर देता है, तो उन सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं भारत, चीन और नाइजीरिया की सरकारों से अपील करता हूं कि रूस से आग को रोकने और नागरिकों को जाने की अनुमति देने की अपील करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img