Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: बेटी को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 45 लाख की ठगी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मेडिकल कॉलेज में बेटी का दाखिला दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 45 लाख रुपए ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के शहीद गंज स्थित कर्णवाल मार्केट निवासी कारोबारी मुकेश आनंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2021 में आरोपी मौ. शादाब पुत्र उमर फारुख उसकी दुकान पर आया था। बातचीत के दौरान शादाब ने खुद को मेडिकल कॉलेज एडमिशन कंसल्टेंसी का मालिक बताते हुए दावा किया कि वह पहले भी कई छात्रों का दाखिला करा चुका है।पीड़ित मुकेश आनंद ने बताया कि उनकी बेटी का दाखिला एमबीबीएस कोर्स में कराना था। आरोपी ने उन्हें लालच दिया कि बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के वह एडमिशन करवा देगा। उसने भरोसा दिलाया कि मामला गोपनीय रखना होगा। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने धीरे-धीरे करके करीब 45 लाख रुपए आरोपी को दे दिए।

न दाखिला मिला, न रकम लौटाई

आरोप है कि रकम लेने के बावजूद शादाब ने अब तक दाखिला नहीं कराया। हर बार नए-नए बहाने बनाकर टालता रहा और जल्द दाखिला कराने का झांसा देता रहा। जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फोन उठाना भी बंद कर दिया।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप चैट में आरोपी शादाब ने खुद यह स्वीकार किया कि उसने 45 लाख रुपए लिए हैं और जल्द लौटाएगा। इसके अलावा जानकारी मिली कि शादाब ने अपना घर बेचकर बागपत जिले के ग्राम रटौल में शिफ्ट कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img