Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

रुड़की के सोलानी पार्क के पास गंग नहर में कूदा एक प्रेमी युगल, हालत गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: रुड़की के सोलानी पार्क के पास एक प्रेमी युगल गंग नहर में कूद गया। इसी दौरान कुछ दूर पर मौजूद जलवीर मोनू ने जान पर खेल कर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि आज दोपहर के समय एक युवक और युवती का प्रेमी जोड़ा गंगनहर के सोलानी पार्क के पास पहुंचा और टेप से आपस में हाथ बांधकर अचानक ही गंगनहर में छलांग लगा दी, जिसके बाद दोनों डूबने लगे इतने में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर और जल पुलिस के द्वारा अपनी जान पर खेल कर दोनों की जान बचाकर गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर युवती की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...
spot_imgspot_img