जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जनपद में रविवार सुबह घना घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर बढ़ने से जन-जीवन थम सा गया। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। रविवार को नए साल की पहली सुबह में लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। आसमान में छाए कोहरे के कारण लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ा। तापमान के काफी नीचे जाने से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। रविवार को भी मौसम काफी ठंडा रहा। सुबह का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण ठंड का एहसास बरकरार रहा। ऐसे में लोगों ने अलाव पर हाथ सेंक कर ठंड से निजात पाई।

