Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भाजपा में शामिल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में दीपक भाजपा में शामिल हुए

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए।

दीपक बाली छात्र राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं। वह उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्‍होंने विधानसभा चुनावों में आप पार्टी से काशीपुर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

आम आदमी पार्टी ने काशीपुर निवासी दीपक बाली को विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम न आने के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई थी ताकि निकाय चुनाव में वह बेहतर प्रदर्शन कर सके।

मंगलवार की देर रात दीपक बाली ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पद व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आप के केंद्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के साथ असहज महसूस कर रहे हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img