Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

बॉलीवुड के लिए मिस फिट रहे अभय देओल

CINEWANI


अभय देओल ने 2005 में आई इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘सोचा न था’ में आयशा टॉकिया जैसी बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस के अपोजिट अपने अभिनय यात्रा की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने ‘मनोरमा सिक्स फीट अंडर’ (2007), ‘हनीमून ट्रेवल्स प्रा.लि.’(2007), ‘एक चालीस की लोकल’ (2007), ‘ओए लक्की लक्की ओय’ (2008), ‘देव डी’ (2009), ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’ (2011) और ‘चक्र व्यूह’ (2012), जैसी कई शानदार फिल्मों में बेहतरीन काम करते हुए साबित कर दिया कि जो काम वह कर रहे हैं, वह उनके लिए बेहद आसान है।

‘देव डी’ में ‘देव’ और ‘ओय लकी लकी ओए’ में शातिर चोर में अभय ने जो किरदार निभाए, उनके लिए दर्शकों का बहुत प्यार मिला। ‘हैप्पी भाग जायेगी’ (2016) में अभय देओल अत्यंत सहज नजर आए। कैटरीना के साथ अभय देओल की जोड़ी को ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उस कमर्शियल फिल्म को वे अपने टेलेंट से अपनी तरह का सिनेमा बनाने में कामयाब हुए थे।

कुल मिलाकर एक बिलकुल नए तरह के सिनेमा में काम करते हुए, अपने छोटे फिल्मी सफर में अभय ने बेहद सधी हुई अदाकारी करके जल्दी ही एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया। अभय देओल की फिल्मों और उनके काम को देखकर उम्मीद की जाने लगी थी कि वह आगे भी इसी तरह से आॅडियंस को एंटरटेन करते हुए खूब कामयाबी अर्जित करेंगे लेकिन अभय देओल की बदकिस्मती रही कि आज उनके पास ज्यादा काम नहीं है। काफी समय से अभय देओल बड़े पर्दे से दूर रहे हैं। उनकी फिल्मों के बीच काफी अंतराल रहा है।

कई कई साल बीत जाने के बाद भी उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही थी। पिछले साल आखिरी बार वो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज ‘1962: द वॉर इन द हिल्स’ में नजर आए थे। 46 साल के हो चुके अभय देओल शुरू से लीक से हटकर फिल्में करते रहे हैं। उनकी फार्मूला वाली कमर्शियल फिल्मों से अलग तरह के अभिनेता की छवि रही है लेकिन एक बेहतर अभिनेता होने के बावजूद लीक से हटकर फिल्में करने की ख्वाहिश ने अभय देओल को बॉलीवुड के बाहर खड़े होने के लिए मजबूर कर दिया।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img