Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

सोमी अली के मन में सलमान को लेकर काफी कड़वाहट

CINEWANI


पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली का जन्म 25 मार्च, 1976 को पाकिस्तान के कराची के एक धनाढ्य परिवार में हुआ। उनकी मां तहमीना ईराकी और पिता पाकिस्तानी हैं। सोमी की शुरुआती शिक्षा कराची के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में हुई। सोमी अली जब 11 साल की थीं, अपनी मां और भाई के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा चली गई। कुछ साल पहले, एक वार्ता के दौरान सोमी अली ने खुद स्वीकार किया था कि जब वह फ्लोरिडा में शिफ्ट हुई, स्कूल में उन्हें काफी तंग किया जाता था और सिर्फ 14 साल की उम्र में फ्लोरिडा में पड़ोस के रहने वाले एक लड़के ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।

शायद उस घटना के बाद ही सोमी अली ने अपने क्रश सलमान की प्रेरणा पाकर, मॉडलिंग और फिल्मों में सक्रिय होने के इरादे से मुंबई आने का फैसला किया। जब मुंबई में सोमी अली ने अपना पहला कदम रखा, वह सिर्फ 16 साल की थीं। मुंबई आकर सोमी अली ने न सिर्फ सलमान खान से भेंट की, बल्कि सलमान ने भी उनका कैरियर बनाने के लिए, उनकी खूब मदद की। उन्हें न सिर्फ, अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में पनाह दी बल्कि फिल्म ‘बुलंद’ के लीड एक्ट्रेस रोल में फिट भी करवा दिया जो सलमान खुद बतौर हीरो करने जा रहे थे।

निश्चित ही सलमान के साथ एक्टिंग कैरियर की शुरुआत करने को लेकर सोमी अली बेहद खुश और उत्साहित थीं, लेकिन प्रोडूसर के साथ सलमान के पंगे की वजह से अचानक फिल्म बंद हो गई। सलमान के प्रयासों से ही सोमी अली को पहली फिल्म ‘कृष्ण अवतार’ (1993) मिली। फिल्म तो कुछ खास नहीं चली, लेकिन अपनी बेपनाह खूबसूरती से सोमी अली ने आॅडियंस का दिल जीत लिया। उसके बाद वह ‘अंत’ (1994) ‘यार गद्दार’ (1994) ‘तीसरा कौन’ (1994) ‘आओ प्यार करें’ (1994) ‘आंदोलन’ (1995) ‘माफिया’ (1996) और ‘चुप’ (1997) जैसी कुछ और फिल्मों में नजर आई।

सोमी अली की ज्यादातर फिल्में बॉलीवुड के शीर्ष एक्टर्स के साथ थीं। अपने इस छोटे से कैरियर के दौरान वह लगातार सलमान के साथ अफेयर को लेकर खासी चर्चित रहीं। यदि कहा जाए कि अपनी जिंदगी का पहला ऐलानिया इश्क सलमान खान ने सोमी अली के साथ ही किया था तो गलत नहीं होगा। सोमी अली के बाद ही सलमान का नाम, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या रॉय और कैटरीना के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि सलमान और सोमी अली का रिश्ता, ऐश्वर्या के कारण टूटा था और इस तरह वह सलमान और अपने कैरियर से निराश होकर 1999 में फ्लोरिडा लौट गई।

वहां से वह लगातार सलमान पर निशाना साधते हुए उन पर कई किस्म के गंभीर आरोप लगाती रही हैं। पिछले दिनों जब सोमी अली एक टीवी सीरियल ‘फाइट और फाइट’ की शूटिंग के लिए इंडिया आर्इं तो उन्होंने एक बार फिर सलमान खान पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है कि सलमान के बारे में हकीकत से लोग पूरी तरह अनजान हैं।

सोमी का कहना था कि लोग अनावश्यक रूप से उसकी पूजा करना बंद करें, क्योंकि हकीकत यह है कि सलमान सिर्फ दूसरों को तकलीफ देने वाला बीमार इंसान है। इस बार सलमान पर सोमी अली का वार बेहद घातक था। इस बार उन्होंने सलमान को बॉलीवुड का हार्वी वीन्स्टीन तक कह दिया। यह वही हॉलीवुड एक्टर हार्वी वीन्स्टीन हैं, जिन पर वहां कई महिलाओं के साथ रेप और मारपीट के आरोप लग चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img