Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

डूडा कार्यालय में कर्मचारी नदारद, लोग परेशान

  • दोपहर बाद ही अपनी सीटों से गायब हुए कर्मचारी
  • लोगों को नहीं मिल पाती जानकारी, काट रहे चक्कर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डूडा कार्यालय अगर आपको अपने किसी काम के लिये जाना हो तो पहले ये मालूम कर लें कि यहां जानकारी देने के लिये कोई कर्मचारी है भी या नहीं। यहां किसी को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। कर्मचारी अपने कार्यालय से गायब हैं तो लोग जानकारी के लिये परेशान होते हुए इधर-उधर भटक रहे हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

डूडा कार्यालय से संबद्ध कई योजनाएं चल रही हैं। जिनमें वर्तमान में लोग पीएम आवास योजना, घर बनाने के लिये लोन दिये जाने आदि योजनाओं संबंधी जानकारी या फिर अपनी अन्य समस्याओं के समाधान के लिये आ रहे हैं, लेकिन यहां कर्मचारी ही गायब है। किसी का पता ठिकाना ही नहीं है जिस कारण लोग परेशान है कि वह जाएं तो जाएं कहां।

09 11

किससे ले पीएम आवास संबंधी जानकारी?

परियोजना अधिकारी आशीष सिंह के बराबर में स्थित कमरे में कोई कर्मचारी नहीं बैठा था। वहां सीट खाली पड़ी थी। जिस कारण यहां पीएम आवास संबंधी जानकारी के लिये पहुंचे टेलरिंग का कार्य करने वाले वीरेन्द्र को परेशान होना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह अपनी पीएम आवास संबंधी जानकारी के लिये पहुंचे हैं, उनके पड़ोस में रहने वालों का तो स्कीम में नंबर है लेकिन उनका नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस कमरे में जो अधिकारी बैठते हैं वह इसकी जानकारी देते हैं लेकिन वह उस कमरे से गायब थे, जिसके बाद वीरेन्द्र को बिना जानकारी के ही वापस लौटना पड़ा। यही हाल कुछ दूसरे कमरे में था यहां भी आॅपरेट अपना कम्प्यूटर छोड़कर गायब था। जिस कारण यहां लोहिया नगर कांशीराम योजना से पहुंचे एक व्यक्ति को अपनी जानकारी नहीं मिल पाई।

युवक की शिकायत थी कि परियोजना अधिकारी की ओर से उनको एक गलत नोटिस भेज दिया गया। उनके मकान में वह स्वयं रहते हैं, लेकिन फिर भी विभाग की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया जो कि बराबर वाले मकान का था। उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। क्योंकि यहां न तो आॅपरेटर ही मौजूद था और न ही परियोजना अधिकारी मौजूद थे। यही हाल यहां पूरे दिन रहा। लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते रहे, लेकिन अधिकारी व कर्मचारियों के न होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा।

पीएम स्व:निधि योजना: केन्द्र सरकार की ओर से दिये जा रहे 10-10 हजार रुपये

प्रधानमंत्री स्व:निधि योजना का लाभ उठाने के लिये रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों से सोमवार को डूडा कार्यालय में आवेदन पत्र लिये गये। इस आवेदक अपने कागजात लेकर विभाग पहुंचे और अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराकर कार्रवाई पूरी की। इस योजना के तहत रेहड़ी, ठेला लगाने वालों को वह अन्य कार्य के लिये लोगों को सरकार दस दस हजार रुपये दे रही है।

केन्द्र सरकार की ओर से कम ब्याज दर पर 10 हजार रुपये तक के काम करने के लिये पूंजीगत कर्ज देने की योजना शुरू की गई थी। यह योजना लॉकडाउन के बाद रेहड़ी व अन्य कम पूंजी वाले कार्य करने वालों के लिये शुरू की गई। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से करीब 50 लाख लोगों को योजना का लाभ देने की योजना है। पोर्टल पर अभी तक की जानकारी के अनुसार करीब 36 लाख लोगों ने इसके लिये आवेदन किया है।

अब भी योजना के लिये आवेदन जारी हैं। मेरठ में हजारों की संख्या में लोगों ने इसके लिये आवेदन किया है। सोमवार को डूडा कार्यालय में योजना में आवेदन कराने वाले लोग अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराने व अपना आवेदन फार्म लेने के लिये पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में एक साथ लोगों के पहुंचने से यहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आवेदन करने वालों लोगों ने अपने प्रमाण पत्र दिखाकर आवेदन पत्र लिया। अब जल्द ही उन्हें बैंक के माध्यम से धनराशि उपलब्ध करा दी जएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश/लुटेरा घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने देर...
spot_imgspot_img