Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

अवैध निर्माण: एमडीए वीसी ने बनाई टीम, आज दौरा कर होगी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी एनएच-58 पर एजुकेशन जोन में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को लेकर सख्त हो गए हैं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने इस मामले में जोनल अधिकारी धीरज सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाई है, जो आज मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को देखेगी, जिसकी रिपोर्ट प्राधिकरण उपाध्यक्ष को देकर कार्रवाई करेगी।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष अवैध निर्माणों को लेकर बेहद सख्ती दिखा रहे हैं। अब जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मंगलवार को एक इंजीनियरों की टीम मौके पर जाएंगी, जो रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को देगी। इसके अलावा भी रुड़की रोड पर इसी बिल्डर के कई अवैध बड़े निर्माण चल रहे हैं, जिनको चिन्हित कर कार्रवाई करेंगे।

बता दें, एनएच-58 पर खिर्वा बाइपास और वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के बीच में आॅन रोड श्रीराम इंजीनियर कॉलेज है। यह करीब पन्द्रह से बीस बीघा जमीन में फैला हुआ है। कुछ में बिल्डिंग बनी हुई है तथा कुछ खाली मैदान के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। आठ माह पहले श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज को शहर के कुछ लोगों ने खरीद लिया था इस कॉलेज के खाली मैदान में प्लाटिंग कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।

एजुकेशन जोन में आवासीय काम तेजी से चल रहा है। यह सब नियम विरुद्ध है। एजुकेशन जोन में आवासीय कॉलोनी नहीं बनाई जा सकती। एमडीए इंजीनियरों ने भी इसको लेकर पर्देदारी क्यों कर रखी हैं, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। इसका एमडीए इंजीनियरों ने अभी तक चालान तक नहीं काटा है, इससे साफ है कि इंजीनियरों व बिल्डर के बीच सेटिंग चल रही थी, जिसके चलते चालान काटना तो मामूली बात है, इसका भी संज्ञान नहीं लिया।

वैसे बाहर से ही इसमें सड़कों के निर्माण व अन्य काम चलते हुए देखे जा सकते हैं। काली सड़क बनाकर निर्माण तेजी से किया जा रहा है। प्लाटिंंग की जा रही है। जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि इसका संज्ञान नहीं था। ‘जनवाणी’ समाचार पत्र पढ़ने के बाद ही मालूम हुआ कि इतनी बड़ी अवैध कॉलोनी एजुकेशन जोन में बनाई जा रही है। इसके लिए एक टीम आज मौके पर जाएंगी, जिसकी रिपोर्ट प्राधिकरण उपाध्यक्ष को देकर ध्वस्तीकरण व एफआईआर करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img