- बीजेपी जिलाध्यक्ष के तिरंगा झंडा मंगवाने पर तीन घंटे में उतार नीचे, पुलिस ने लिया हिरासत में
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला जाटान निवासी गुड्डू सैनी नाम का नशेड़ी व्यक्ति गुरूवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ले में ही लगे 210 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। गुड्डू के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुड्डू को नीचे उतारने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुड्डू सैनी टावर पर चढ़कर जय श्री राम के नारे लगा रहा था और उसकी मांग थी कि उसे बीजेपी का झंडा दिया जाए।
काफी समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा तो बीजेपी जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि मौके पर पहुंचे और गुड्डू का नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ कह दिया कि बीजेपी का झंडा जब तक नहीं आएगा वह नीचे नहीं उतरेगा। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने पास ही में स्थित अपने घर से तिरंगा झंडा मंगवा लिया। जैसे ही गुड्डू ने झंडे को देखा वह टावर से नीचे उतर आया। जिसके बाद वहां खड़ी पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। यह ड्रामा सुबह साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक चला।

