Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

आदिल सिद्दीकी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, शोक की लहर

  • दारुल उलूम के महाजबी विभाग के अध्यक्ष और प्रेस प्रवक्ता पद पर भी दी हैं सेवाएं

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद के पूर्व प्रेस प्रवक्ता एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार में असिस्टेंट इंफोर्मेशन ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे चुके मोहम्मद आदिल सिद्दीकी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर उलेमा समेत नगर के गणमान्य लोगों ने गहरे दुख का इजहार किया है।

6 मार्च 1930 को दारुल उलूम देवबंद के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मोहम्मद मुशफ्फ़़ा के यहां जन्में आदिल सिद्दीकी ने एम.ए., मुंशी (प्रयागराज) और सी.टी. तक शिक्षा हासिल की। शुरू में एक क्लर्क और अध्यापक के रूप में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, स्योहारा (बिजनौर) और देवबंद में उन्होंने अपनी सेवांए दी।

इसके बाद उनकी नियुक्ति प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार) में कैलीग्राफी के पद पर हुई। बाद में वह तरक्की प्राप्त कर असिस्टेंट इन्फॉर्मेशन ऑफिसर के पद पर आसीन हो गए। रिटायरमेंट के बाद वह देवबंद लौट आए और दारुल उलूम देवबंद के महाजबी विभाग के अध्यक्ष बने बाद में उन्होंने संस्था के प्रेस प्रवक्ता के रूप में भी सेवाएं दी।

ऑल इंडिया रेडियो के ख़ास प्रोग्राम उर्दू सर्विस, उर्दू मजलिस और उर्दू न्यूज़ के अलग-अलग कार्यक्रमों में भी उन्होंने लंबे समय तक प्रस्तोता के रूप में प्रतिभाग किया। सिद्दीकी पिछले दो वर्षो से बीमार चल रहे थे और घर पर ही उपचाराधीन थे। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे 91 साल की उम्र में मोहल्ला अब्दुल हक स्थित अपने आवास पर उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह गए।

देर शाम नम आंखों के साथ उन्हें सपुर्दे खाक कर दिया गया। उनके इंतकाल पर दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना अब्दुल खालिक सम्भली, जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के मोहतमिम मौलाना अहमत खिजर शाह मसूदी, मौलाना नदीमुल वाजदी पूर्व विधायक माविया अली, मुस्लिफ फंड के महाप्रबंधक सुहैल सिद्दीकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष इनाम कुरैशी, जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी अनवर उस्मानी, हाफिज फहीम उस्मानी आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img