जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: ग्वालीखेडा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में बीएड और डीएलएड में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बीएड में दीपांशी सिंह व डीएलएड में अदिति जैन सर्वाधिक अंक लेकर अव्वल रही।
प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि डीएलएड परीक्षा परिणाम में अदिति जैन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मुस्कान जैन ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा पूजा जैन ने 91 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उधर, बीएड के परीक्षा परिणाम में दीपांशी सिंह ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, गरिमा चौधरी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कीर्ति पूनिया ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रबंधक बृजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि अव्वल रहने वाली छात्राओं को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा। रवि पवार, डॉ. शबाना, संजीव कुमार, संदीप, साबरा, गीता, प्रवेश, अरविंद ठाकुर, अमरदीप ठाकुर आदि ने परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर हर्ष व्यक्त किया।
फ़ोटो परिचय।
ग्वालीखेडा के मा अम्बा डिग्री कालेज की बीएड व डीएलएड में अव्वल रहने वाली छात्रा अदिति जैन व दीपांशी

