Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: प्रशासनिक अमले ने डेयरियों पर की छापेमारी, हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कमिश्नर के आदेश के बाद प्रशासन ने सरधना में डेयरी संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रशासनिक हमले ने डेयरियों में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों को डेयरियों में गंदगी पसरी हुई मिली। अधिकांश डेयरी सं गोबर नाले में बहाया जाता मिला। जिस पर अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मामले में पालिका द्वारा दर्जनों डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं प्रशासन की कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि कमिश्नर ने सरधना कस्बे में स्थित डेयरियों से फैलने वाले प्रदूषण और गंदगी पर सख्ती शुरू कर दी है। कमिश्नर ने डीएम और एसडीएम की निगरानी में टीम गठित की हैं।

जो समय समय पर डेयरियों में छापेमारी करके कार्रवाई करने और व्यवस्था दुरुस्त कराने का कार्य करेंगी। सोमवार को दिन निकलते ही प्रशासनिक हमला पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी के लिए निकल पड़ा। टीम ने सबसे पहले नंगला रोड पर डेयरियों में छापेमारी की। जहां टीम ने पाया कि डेयरियों में गंदगी पसरी हुई है। भैंसों का गोबर नाले में बहाया जा रहा है। पशुओं को मैली का सेवन कराया जा रहा है। कई जगह प्रतिबंधित आॅक्सीटोक्सीन भी बरामद हुआ। इस दौरान टीम ने रिपोर्ट तैयार की। डेयरी संचालकों से कहा कि तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करा लें। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। डेयरी को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा टीम ने किला खेवान में छापेमारी की। जहां संकरी गलियों में बड़ी बड़ी डेयरी बनाई गई हैं। यहां सबसे अधिक बुरा हाल मिला। टीम ने कुल मिला कर 27 डेयरियों में छापेमारी की। जिनमें से 25 डेयरी खुली मिली। नगर पालिका ने इन डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं प्रशसान की इस कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम में प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष मलिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जगवीर सिंह, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, ईओ पालिका दीपिका शुक्ला आदि अधिकारी शामिल रहे।

पेस्टीसाइड की नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय फरीदाबाद चार सदस्य टीम ने मोदी फार्म स्थित हनुमान कुंज कॉलोनी में अवैध रूप से चल रही नकली पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनी पर छापा मारा। मगर आरोपी फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं मिले। टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस को मौके पर बुलाकर सीलिंग की कार्रवाई कर टीम वापस लौट गई।

थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय फरीदाबाद से आई चार सदस्य टीम ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से नकली पेस्टिसाइड बनाने की सूचना मिल रही थी। बताया कि नकली पेस्टिसाइड बेचकर किसानों को लूटा जा रहा है।

वहीं खेतों में छिड़क जाने वाला नकली पेस्टिसाइड मानव जीवन के लिए गंभीर बीमारियां पैदा करता है। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए वनस्पति संरक्षण सलाहकार डॉ. जेपी सिग्मा चार सदस्य टीम गठित की वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. विकास हरित एवं उपनिदेशक डॉ. रौनक मुजम्मिल के नेतृत्व में हनुमान कुंज कॉलोनी स्थित एक मकान में अवैध रूप से संचालित नकली पेस्टिसाइड दवाएं बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा गया। कई घंटे काफी मशक्कत के बावजूद फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे वनस्पति संरक्षण टीम मकान का ताला नहीं खोल पाई। इसके बाद टीम ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद थाना पुलिस विभाग पहुंची। नहीं लड़की हो या लड़का हो मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी मगर कानूनन ताला नहीं तोड़ा जा सकता। जिस पर टीम ने अपनी ओर से नोटिस चिपका कर सीलिंग की कार्रवाई कर दी। टीम के सदस्यों ने बताया कि फैक्ट्री संचालक मनोज व गगन मुजफ्फरनगर के सोरम गोला गांव के निवासी हैं। जिनको वस्तु एवं कर अधिनियम, इनसेक्टिसाइड अधिनियम 1968 व धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img