Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Yoga Tips: आज ही अपनी जीवनशैली में अपना ले ये योगासनों, कमर की चर्बी होगी खत्म

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आजकल के खराब खान पान और जीवनशैली के कारण शरीर को कई तरह की ​बीमारी लग जाती है। इनमें से ही एक है चर्बी बढ़ने की समस्या। ज्यादातर यह पुरुषों के पेट पर और महिलाओं की कमर पर दिखता है, जो चर्बी के कारण साइज में मोटी दिखने लगती है। इसलिए ही हम आपको कुछ योगासन बताने जा रहे हैं जिनसे आप आसानी से अपने शरीर की चर्बी को खत्म करने में मदद करेंगे।

योग से शरीर के अंगों में जमा फैट बर्न किया जा सकता है। अलग अलग अंगों की चर्बी कम करने के लिए अलग अलग योग क्रियाएं हैं। यहां कमर की चर्बी को कम करने के लिए असरदार योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।

नौकासन

नौकासन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियों को टोंड किया जा सकता है और कमर के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। ये आसन शरीर के मध्य भाग को मजबूत बनाता है और पेट व कमर को स्लिम बनाता है। नौकासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर धीरे धीरे पैरों और ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं। इससे शरीर नाव की तरह वी आकार में आ जाएगा। इस स्थिति में 20-30 सेकेंड तक रहें और फिर सामान्य स्थित में आ जाएं। इस आसन को 3-4 बार दोहराएं।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इस आसन से पेट के आसपास के अंगों को मजबूती मिलती है और कमर के हिस्से में चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास पाचन तंत्र को भी उत्तेजित करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर बैठकर एक पैर को दूसरे पैर के ऊपर मोड़ें। कमर को घुमाएं और पीछे की ओर देखें। इस स्थिति में कुछ सेकेंड रहने के बाद दूसरी ओर से भी यह प्रक्रिया दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन से पेट की मांसपेशियां टोंड होती है और चर्बी कम करने में मदद मिलती है। यह आसन पीठ के निचले हिस्से को भी मजबूत बनाता है। भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के नीचे रखें। धीरे धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं। शरीर को कोबरा का आकार दें। कुछ सेकेंड इस स्थिति में रहें और फिर पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।

उत्कटासन

इस आसन को अंग्रेजी में चेयर पोज कहते हैं। उत्कटासन के अभ्यास से पेट, कूल्हों, और जांघों को टोन करने में मदद मिलती है, जो शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में भी सहायक है। उत्कटासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठे जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों। इस स्थिति को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें और फिर सामान्य स्थिति में वापस आएं।

धनुरासन

इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट का हिस्सा स्ट्रेच होता है और कमर की चर्बी कम हो जाती है। शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है। धनुरासन करने के लिए पेट के बल लेटकर अपने घुटनों को मोड़े और हाथों से पकड़ें। शरीर को शरीर की तरह खींचते हिए पैरों और छाती को ऊपर उठाएं। कुछ सेकेंड इस स्थिति में रहने के बाद पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना...

Sports: यूसुफ पठान के ससुर सहित 3 लोगों पर हिंसा का आरोप, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुंबई के भायखला इलाके में...

उधमपुर हादसा: 42 सीटर बस में 85 सवार, लालच ने ली 21 जानें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उधमपुर जिले के रामनगर-उधमपुर मार्ग...

Aneet Padda: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, फैंस संग साझा की भावुक यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Share Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में जोरदार उछाल, निफ्टी 24,450 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img