Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Housefull 5: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचाएगी ‘हाउसफुल 5’, वो भी बिल्कुल मुफ्त!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होकर धमाल मचाने वाली अक्की स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचा रही है। पहले इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को पैसे चुकाने पड़ते थे, लेकिन अब मेकर्स ने एक खास तोहफा दिया है। निर्माताओं ने जानकारी दी है कि अब ‘हाउसफुल 5’ को ओटीटी पर फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है। यानी अब आप इस मल्टीस्टारर फैमिली एंटरटेनर को अपने घर पर पूरे परिवार के साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकते हैं।

‘हाउसफुल 5’ किस प्लेटफॉर्म पर देख सकतें हैं

इस साल की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मुफ्त में उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस फिल्म को देखने के लिए ओटीटी पर 349 रुपये का किराया देना पड़ता था, लेकिन अब स्टैंडर्ड प्राइम सब्सक्रिप्शन में इसे आप फ्री में देख सकते हैं। निर्माताओं ने आज इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ‘हाउसफुल पांच के लोग आपसे कुछ कहना चाहते हैं।’

हाउसफुल 5 की कमाई

जून 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग अंत और अलग-अलग अपराधियों के साथ दो संस्करणों में पेश की गई है, जिसने दर्शकों में खूब उत्साह जगाया। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिली। sacnilk डॉटकॉम के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 24 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल मिलाकर 183.3 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 240 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने थिएटर और ओटीटी अधिकारों से 90 करोड़ रुपये सहित अपनी लागत लगभग वसूल कर ली है।

फिल्म में ये सितारे है शामिल

तरुण मनसुखानी के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपदे और नाना पाटेकर जैसे सितारे हैं। अब दोनों संस्करण मुफ्त में स्ट्रीम होने से दर्शक पूरी कहानी अपने तरीके से बिना किसी किराए या प्रतिबंध के देख सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img