Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

पुष्प वर्षा कर पूर्व पुलिस अधीक्षक को दी जनपद से विदाई

  • जनपद में विभिन्न जगह आयोजित हुए विदाई समारोह

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह का स्थानांतरण होने पर जनपद में कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। जनपद से प्रस्थान के दौरान कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों व जनता ने उनपर पुष्प वर्षा कर उनके कार्यकाल तथा व्यवहार की सराहना की।बिजनौर के पुलिस अधीक्षक रहे डा.धर्मवीर सिंह का मेरठ पीएससी में स्थानांतरण होने पर जनपद में कई स्थानों पर उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों के अलावा व्यापारियों व आम जनता ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। सोमवार को बिजनौर

जनपद से मेरठ प्रस्थान के दौरान नुमाइश ग्राउंड से गंगा बैराज तक जगह जगह सडकों पर जनता, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इसके अलावा जब उनका काफिला गंगा बैराज पर पहुंचा तो वहाँ पर पहले से ही मौजूद गोताखोरों व ग्रामीणों ने ने डा. धर्मवीर सिंह को फूल मालाएं पहनाकर तथा बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img