Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

अग्निवीर वायु भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 अगस्त तक करें अप्लाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु के पदों पर भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह 31 जुलाई 2025 थी।

यह भर्ती 12वीं पास युवाओं के साथ-साथ डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स किए हुए अभ्यर्थियों के लिए भी सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञान और गैर-विज्ञान वर्गों में अलग-अलग मानदंड

विज्ञान वर्ग के लिए

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 परीक्षा कम से कम 50% अंकों और अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण की हो।

या फिर अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या आईटी) में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं।

गैर-विज्ञान वर्ग के लिए

अभ्यर्थी ने किसी भी स्ट्रीम में 10+2 पास की हो और कुल तथा अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।

या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास किया हो, जिसमें न्यूनतम 50% अंक हों और अंग्रेजी में भी 50% अंक प्राप्त किए गए हों।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच होना अनिवार्य है।

चार चरणों में होगा मूल्यांकन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

शारीरिक परीक्षा के मानक

पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।

महिला अभ्यर्थियों को वही दूरी 8 मिनट में तय करनी होगी।

इसके अतिरिक्त पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स जैसे अभ्यास भी करवाए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

हर वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन के समय ₹550 की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।

सेवा के दौरान सुविधाएं

चयनित अग्निवीरों को चार वर्षीय सेवा अवधि में 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा।
ग्रैच्युटी का प्रावधान नहीं होगा।

सेवा के दौरान अभ्यर्थी वायुसेना के अस्पतालों और CSD कैंटीन की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सालाना 30 दिन की सामान्य छुट्टियां मिलेंगी, साथ ही चिकित्सकीय सलाह पर बीमारी की छुट्टी भी उपलब्ध रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img