Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

20 करोड़ की टैक्स चोरी में आगरा के कारोबारी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो

मेरठ: जीएसटी ने आगरा में फर्जी कंपनी बनाकर राजस्व को 20 करोड़ का चूना लगाने वाले एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। जीएसटी के अधिकारी गुरुवार को आरोपी आदित्य जैन निवासी आगरा को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में लाए और पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बताया जाता है आगरा में आदित्य जैन ने नेमिनाथ सेल्स कारपोरेशन विद्या ऑटो पार्ट्स और आदित्य ऑटो एंड सोलर कंपनी कागजों पर बनाई थी, जबकि वे अस्तित्व में नहीं थी।

आरोपी आदित्य जैन दूसरी कंपनियों के लिए फ़र्ज़ी बिल बनाकर जीएसटी की चोरी करता था। वरिष्ठ आसूचना अधिकारी प्रकाश सिंह रावत, रीतेश शर्मा, ऐश्वर्य अत्री और मनीष कुमार ने बताया कि आगरा में आदित्य जैन को फ़र्ज़ी बिल बनाते हुए पकड़ा गया है। इसके द्वारा बनाये गए फ़र्ज़ी बिलो को पकड़ा गया है। इनकी कीमत बीस करोड़ बताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img