Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

कृषि उत्पादन, बाजार पर हो जाएगा कारपोरेट का कब्जा: पंवार

  • ‘घेरा डालो’ सभाओं से नए कृषि कानूनों के प्रति किया जागरूक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समाजवादी पार्टी द्वारा कृषि कानूनों के प्रति किसानो को जागरूक करने के लिए ‘घेरा डालो’ कार्यक्रम के अन्तर्गत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने अहमदपुर एवं अम्बेहटा याकूबपुर में किसानों से सम्पर्क किया। पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने किसानो को नए कृषि कानूनों के प्रति जागरूक करने के ‘घेरा डालो’ संभाए आयोजित की।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने ‘घेरा डालो’ कार्यक्रम में गांव अम्बेहटा याकूबपुर, अहमदपुर, मानकपुर, गढ़ी अब्दुल्ला, रायपुर एवं हरड़ में किसानों को नए कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से समझाया तथा किसानों पर होने वाले प्रभाव के बारे मे बताते हुए कहा कि इन कानूनों से खेती के उत्पादन एवं बाजार पर संगठित क्षेत्र एवं कारपोरेट का कब्जा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी किसान आन्दोलन का समर्थन कर रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन मे गिरफ़्तारी दी।

उन्होंने योगी सरकार द्वारा किसान आन्दोलन को दबाने के लिए पुलिस के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को किसान आन्दोलन में किसान नेताओ एवं किसानों को रोकने के लिए ड्यूटी लगाई है।

इस दौरान ठाकुर शीशपाल राणा, राव ताबे करीम, राहुल राणा, ठाकुर केहर सिंह, ठाकुर अमरपाल सिंह फौजी, प्रदीप राणा, प्रताप उपाध्याय,राव जाहिद, महमूद मलिक, हाजी सदाकत,राव इलियास, शुभम, नमित, योगराज, जावेद जंग आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img