जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कृषि विभाग के अधिकारियों ने गुरूवार को खाद की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आठ दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने टीम के साथ जनपद में खाद की दुकानों पर छापेमारी अ•िायान चलाया। उन्होंने 26 दुकानों पर पहुुंचकर स्टॉक की जानकारी, रशीद आदि व्यवस्था को देखा और उन्होंने मलकपुर, छपरौली, लूंब, तुगाना आदि स्थानों से आठ सैंपल फर्टिलाइजर के लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया।
उनके अभियान से जनपद में खाद की दुकानों पर हडकंप मचा रहा। उनका कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा और किसानों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई नकली सामान बेचता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

