Monday, July 13, 2026
- Advertisement -

अंबानी-अडानी की तिजोरियां भरने को बनाये गये कृषि कानून: प्रवीण देशवाल

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कृषि कानूनों को सरकार द्वारा अंबानी व अडानी की तिजोरी भरने के लिए लाये जाने की बात कही गई। शुक्रवार को नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी अजीत सिंह का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए रालोद के रूहेलखंड अध्यक्ष प्रवीण सिंह देसवाल ने कहा की भाजपा सरकार को किसानों से कोई मतलब व बस्ता नही है । सरकार ने अभी तक एक भी ऐसी नीति नहीं बनाई है जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सके।

भाजपा सरकार ने किसानों की आमदनी दुगनी करने की नौटंकी करते हुए किसानों के सीने पर तीन तीन कृषि कानून थोप दिए है। सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों से किसानों का भला होने वाला नहीं है, बल्कि किसान इन कानून की जद में आकर अपने खेतों पर मजदूर बनकर रह जाएंगे।

देशवाल ने कहा सरकार यह तीनों कृषि कानून अंबानी व अडानी की झोली भरने के लिए लाई है । कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए सरकार अम्बानी व अडानी को खेती सौंपने जा रही है। इससे किसान अपने ही खेतों में मजदूरी करता नजर आएगा और कृषि क्षेत्र पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर दो माह से दिल्ली में सड़कों पर पड़े हुए हैं। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की बिल्कुल सुनवाई नहीं कर रही है। उनका यह भी कहना था किसानों का आंदोलन और बढ़ता जा रहा है।

यदि सरकार ने जल्द ही इस मामले को लेकर जरुरी कदम नहीं उठाए तो किसानों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कानून वापस लेने की जोरदार मांग की। गोष्टी को चौ विरेन्द्र सिंह, मयंक चौधरी, राजेंद्र सिंह, विजय पाल गुर्जर, रविंद्र सिंह, समर पाल सिंह, तेजवीर सिंह व जेएस कश्यप आदि ने संबोधित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Taj Hotel: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित ताज होटल...

World News: कतर में शोक की लहर, पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कतर फादर कहे जाने वाले...

Saharanpur News: सेशन हाउस व दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत शनिवार को...
spot_imgspot_img