Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Akshay Kumar: 18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, वीडियो में दिखाई शूटिंग की झलक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब अक्षय ने अपनी एक और नई फिल्म की शुरुआत कर दी है। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आएंगे। अक्षय ने शूटिंग के पहले दिन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

अक्षय ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘हैवान’ की शूटिंग के पहले दिन का वीडियो शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि उन्होंने प्रियदर्शन की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वीडियो में अक्षय के साथ निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। तीनों किसी बात पर चर्चा करते और हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों के बीच यह चर्चा हो रही है कि वो कितने वक्त बाद साथ लौट रहे हैं। यह वीडियो फिल्म की शूटिंग शुरू होने के मुहूर्त शॉट से पहले का मालूम पड़ता है। अक्षय हाथ में फिल्म के नाम की स्लेट लिए हुए हैं। जबकि सैफ और प्रियदर्शन साथ में खड़े हैं।

अक्षय ने कैप्शन में लिखा

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, ‘हम सब ही हैं थोड़े से शैतान। कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान। अपने सबसे पसंदीदा निर्देशक प्रियदर्शन के ‘हैवान’ की शूटिंग आज से शुरू की। लगभग 18 साल बाद सैफ के साथ काम करने पर काफी उत्साहित और खुश हूं। चलो हैवानियत को शुरू करते हैं।’ अक्षय का ये वीडियो सामने आते ही अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

लंबे वक्त के बाद एकसाथ आएंगे नजर

घोषणा के बाद से ही ‘हैवान’ चर्चा में बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण है अक्षय और सैफ अली खान का इतने लंबे वक्त के बाद एकसाथ आना। अक्षय और सैफ ने साथ में कई फिल्में की हैं। इनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कीमत’ और ‘टशन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में नजर आए थे। अब दोनों एक बार फिर एकसाथ नजर आएंगे।

‘हैवान’ के अलावा ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘हैवान’ के अलावा अक्षय जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे। ये 19 सितंबर को ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अक्षय की पाइपलाइन में ‘भूल बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी शामिल हैं। इन दोनों ही फिल्मों को भी प्रियदर्शन ही डायरेक्ट कर रहे हैं। सैफ अली खान आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img