Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

बिना अनुमति धार्मिक स्थल बनाने का आरोप

  • 20 हिंदू परिवारों ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: नेशनल हाइवे स्थित खड़ौली गांव में ग्रामीणों ने संप्रदाय विशेष के लोगों पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, संप्रदाय विशेष के लोग आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी व अभद्रता करते हैं। जिसे परेशान होकर लगभग 20 मकानों के बाहर ग्रामीणों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

हाइवे स्थित खड़ौली गांव निवासी कैलाश, जितेंद्र, विनोद कुमार, बंटी, मुकेश ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके गांव में पहले से ही संप्रदाय विशेष के पांच धार्मिक स्थल और कई मदरसे हैं। रोहटा रोड निवासी एक संप्रदाय विशेष के युवक ने गांव के ही कुछ लोगों को शिक्षा का स्थान खोलने के लिए 150 गज की जमीन दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा का स्थान खोलने की बजाय संप्रदाय विशेष के लोगों ने धार्मिक स्थल बना दिया।

24 27

धार्मिक स्थल अवैध रूप से बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध रूप से बनाए जा रहे धार्मिक स्थल का विरोध किया था। जिस पर संप्रदाय विशेष के युवकों ने ग्रामीणों के साथ जमकर अभद्रता की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि संप्रदाय विशेष के युवक आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी करते रहते हैं। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता व मारपीट करते हैं। जिससे ग्रामीणों का गांव में रहना दूभर हो गया है।

जिसके कारण 20 से ज्यादा ग्रामीणों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। जिनमें से पांच लोग मकान बेचकर जा चुके हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय पार्षद रेनू सैनी को मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद पार्षद व ग्रामीणों ने लगभग एक साल पूर्व भी जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया था। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था।

धार्मिक स्थल के बाहर बाइक खड़ी कर देते हैं रास्ता बंद

ग्रामीणों के अनुसार संप्रदाय विशेष के लोग धार्मिक स्थल के बाहर सड़क के बीचो-बीच अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे ग्रामीणों का आना-जाना बंद हो जाता है। जिसको लेकर ग्रामीण कई बार संप्रदाय विशेष के लोगों से आपत्ति कर चुके हैं, लेकिन संप्रदाय विशेष के लोग ग्रामीणों की बात पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसको लेकर पूर्व में कई बार दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हो चुकी है।

ग्रामीणों के बच्चों के नहीं हो रहे रिश्ते

ग्रामीणों का कहना है कि संप्रदाय विशेष के लोगों की हरकतों के चलते उनके बच्चों के विवाह नहीं हो रहे हैं। दरअसल, जब भी कोई रिश्ते के लिए आता है। संप्रदाय विशेष के लोग कुछ न कुछ गलत हरकत कर देते हैं। एक ग्रामीण ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके यहां पर एक युवती का विवाह हुआ था। विदाई के समय संप्रदाय विशेष के लोगों ने आपत्तिजनक वस्तु रास्तों पर फेंक दी थी।

25 25

जिसके बाद ग्रामीणों और संप्रदाय विशेष के लोगों में नोकझोंक हुई थी। अन्य ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। हिंदू नेता सचिन सिरोही का कहना है कि हिंदू परिवारों का पलायन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर सील लगाने की मांग की। साथ ही जिन हिन्दुओं ने गांव से पलायन किया है इस मामले की जांच की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img