Friday, December 12, 2025
- Advertisement -

पट्टा भूमि धरने होने से नाराज दलित ने समाधान दिवस में की आत्महत्या की कोशिश

  • तीन बार मुख्यमंत्री के दरबार में भी लगा चुका है हाजिरी

जनवाणी संवाददाता |

जानसठ: शनिवार को तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हंगामा मच गया जब एक दलित व्यक्ति ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। व्यक्ति ने बताया कि उसके पट्टे को आज तक तहसील के अधिकारियों ने भूमिधर नहीं किया है। वह तीन बार मुख्यमंत्री के दरबार में भी उपस्थित होकर इसकी शिकायत कर चुके हैं।

तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग देने की कोशिश की। व्यक्ति की हरकत से सभी अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। बाद में अधिकारियों ने उसकी शिकायत सुनी तो उसने बताया कि वह रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर का रहने वाला है। उसका नामओमपाल पुत्र हरफूल है।उसने बताया कि लगभग 25 साल पहले उसे एक 6 बीघे का पट्टा आवंटित किया गया था। लेकिन तहसील के अधिकारी उसे भूमिधर नहीं कर रहे हैं। जिसके लिए वह सालों से संपूर्ण समाधान दिवस के चक्कर काट रहा है। लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। वह तीन बार मुख्यमंत्री के दरबार में भी उपस्थित होकर मामले की शिकायत कर चुका है।

उसने बताया कि मौके पर उसकी जमीन भी कम है। उसकी जमीन को बोला शुगर मिल के कब्जे में हैं। उसने कई बार मिल की जमीन की नपाई करने की मांग की है। लेकिन तहसील के अधिकारी व हल्का लेखपाल उसे लगातार केवल आश्वासन दे कर टरका रहे हैं। अधिकारियों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत किया और शीघ्र ही उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार संजय सिंह नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह सीओ शकील अहमद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img