Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

  • सहारनपुर में निर्बाध रूप से चल रहा है बाल पोषण अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पोषण अभियान के अंतर्गत शासन की ओर से निर्धारित समय सारणी के अनुरूप मंगलवार को जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया । जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया कि अन्नप्राशन उन बच्चों का किया जाता है जो 6 माह की आयु को पूर्ण कर चुके होते हैं। उनके शारीरिक, मानसिक विकास के लिए माता के दूध के साथ अतिरिक्त भोजन की आवश्यकता होती है।

आशा त्रिपाठी ने बताया कि 6 माह के बाद बच्चे को एक निर्धारित मात्रा के अनुरूप ऊपरी आहार दिया जाता है। इस संस्कार की शुरुआत के लिए शासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक बच्चे जिन्होंने 6 माह की आयु पूरी कर ली है, उसका अन्नप्राशन आंगनवाड़ी केंद्रों पर कराया जाता है।

मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी, केयर इंडिया के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर प्रियांशु वर्मा और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता देवी के साथ संयुक्त भ्रमण किया गया। संयुक्त भ्रमण का कार्यक्रम विकासखंड के बुड्ढा खेड़ा गांव तथा कोटला और नगरपालिका के आंगनवाड़ी केंद्र छत्ता में किया गया। इन आंगनवाड़ी केंद्रों पर पांच- पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। लाभार्थियों को पोषण के संबंधित जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई। बताया गया कि किस प्रकार बच्चे के खानपान का, पोषण के स्तर का, टीकाकरण का, स्वच्छता का ध्यान रखा जाए।

अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि प्रत्येक दशा में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए ध्यानपूर्वक इनको समय-समय पर न्यूट्रीशन दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य सेविका धर्मावती देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती मोहिनी, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती सोनिया सैनी, ब्लॉक कोआर्डिनेटर पारस और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्नप्राशन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों का वजन भी लिया गया और पोषण ट्रैकर एप पर फीड किए गए बच्चों के वजन का सत्यापन भी किया गया।

सत्यापन में प्रत्येक केंद्र के 5 बच्चों का वजन और ऊंचाई का मापन करते हुए पोषण ट्रैकर एप और वास्तविकता से मेल किया गया। इसमें ऊंचाई में एक के 2 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई वजन में 100 से 200 ग्राम का अंतर पाया गया। बुड्ढा खेड़ा में 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कर्मचारी श्रीमती पुष्पा श्रीमती सोनिया श्रीमती कुसुम श्रीमती सविता के केंद्रों पर 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया इनके नाम क्रमशः अक्षिता,भार्गवी.विवान,सोनू इत्यादि।

कोटला में आंगनवाड़ी केंद्र पर छः बच्चों क्रमशः सुलेमान ,कार्तिक ,रागी, सामी, आबान हैं। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक तथा जनमानस और ग्रामीण उपस्थित रहे। केयर इंडिया के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर द्वारा सभी अभिभावकों को पोषण और न्यूट्रिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वस्थ बच्चे ही एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को बाल्यावस्था से ही उनकी देखभाल अगर की जाए और उनके खान-पान पोषण का ध्यान रखा जाए तो एक स्वस्थ नागरिक बनकर बच्चे आगे अपने जीवन में अच्छा नागरिक बन सकते हैं। इसलिए अपने बच्चों के भविष्य पर आप सभी लोगों को विशेष ध्यान रखना ही चाहिए ताकि उनका पूर्ण मानसिक और शारीरिक विकास हो सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img