Sunday, July 12, 2026
- Advertisement -

Delhi News: राम मंदिर दान मामले पर AAP का बड़ा अभियान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों को लेकर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने की अपील की।

केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर में हुई कथित घटनाओं से करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण और चढ़ावे से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं तथा सीसीटीवी फुटेज में चोरी की कई घटनाएं सामने आने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आठ महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग हटा दी गई और जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है और पार्टी मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें “राजनीतिक हिंदू” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही केजरीवाल धार्मिक कार्यक्रमों और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं। मल्होत्रा ने कहा कि जनता इस राजनीति को समझ चुकी है।

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने भी केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्हें “चुनावी हिंदू” करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक रूप दे रही है। खुराना ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही एसआईटी जांच का गठन कर चुकी है, कार्रवाई जारी है और गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए और इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Taj Hotel: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित ताज होटल...

World News: कतर में शोक की लहर, पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कतर फादर कहे जाने वाले...

Saharanpur News: सेशन हाउस व दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत शनिवार को...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here