Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

जानिए, अनुपम खेर की मां दुलारी क्यो हुईं ​भावुक?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ऑनलाइन शो ‘मंजिलें और भी हैं’ में बातचीत के दौरान अनुपम खेर की मां दुलारी ने इच्छा जाहिर की कि वह चाहती हैं कश्मीर में उनका अपना घर हो। अनुपम खेर ने मां की यह इच्छा पूरा करने का वादा किया और कहा कि वह उन्हें कश्मीर में एक घर गिफ्ट करेंगे तो वह भावुक हो गईं बेटे के सीने से लिपटकर खूब रोने लगीं।

ऑनलाइन शो ‘मंजिलें और भी हैं’ में बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने मां दुलारी से पूछा कि उन्होंने उनसे शिमला में घर लेने के लिए क्यों कहा था। जवाब में दुलारी ने कहा कि उनकी सहेलियां वहां रहती हैं और उनके पति पुष्करनाथ खेर को भी वह जगह पसंद थी। लेकिन दुलारी ने यह भी कहा कि अगर शिमला, कश्मीर का हिस्सा होता तो उन्हें वहां कभी भी घर नहीं मिलता। क्योकि अनुपम खेर और उनका परिवार भी कश्मीरी है।

दुलारी हमेशा से कश्मीर में रहना चाहती थीं। लेकिन कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके साथ हुई बर्बरता ने उन्हें झकझोर दिया था। तब अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से उनकी मॉ दुलारी के पास कश्मीर का डोमिसाइल है यानी अब वह वहां की वासी हैं और आराम से कश्मीर में अपना घर ले सकती हैं।

एक्टर अनुपम खेर अपनी मां दुलारी के बेहद करीब हैं और वह अकसर ही उनके साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर की मां दुलारी के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं और मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं अनुपम खेर कुछ महीने पहले फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए थे, जोकि कश्मीरी पंडितों के कश्मीर से पलायन और उनके साथ हुए बर्बर बर्ताव की कहानी बताती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img