Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

टाइगर 3 में नजर आएंगी अनुप्रिया गोयनका

CINEWANI


जानी मानी मॉडल और हिंदी व तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका का जन्म 29 मई, 1987 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ। पहली बार 2013 में उन्हें यू पी सरकार के भारत निर्माण के चेहरे के रूप में प्रसिद्धि हासिल हुई। अनुप्रिया गोयनका के पिता रविंद्र कुमार का कानपुर में गारमेंट्स का कारोबार है। उनकी मां का नाम पुष्पा र्है जो सिर्फ घर के काम काज देखती हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुप्रिया ने अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था।

लेकिन एक्टिंग हमेशा से अनुप्रिया का पैशन था और अपने इसी पैशन को पूरा करने के इरादे से वह 2009 में मुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने ‘कोक’, ‘स्टेफ्री’, ‘कोटक महिन्द्रा बैंक’, ‘पेपरफ्राई’ और ‘वोडाफोन’ सहित अनेक ब्रांड के लिए टेलीविजन विज्ञापनों फिल्मों में काम किया। लगभग एक साल तक उन्होंने ‘शाप सीजे’ नामक होम शॉपिंग चैनल के लिए शो होस्ट किया। 2013 में अनुप्रिया एक लघु फिल्म ‘वर्थ द किस’ में नजर आई थीं।

उसी साल उन्हें तेलुगु फिल्म ‘पोटुगाडु’ के साथ एक्टिंग कैरियर शुरुआत करने का अवसर मिला। उसके अगले साल कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बॉबी जासूस’ (2014) के जरिये अनुप्रिया ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। ‘टाइगर जिंदा है’ (2017) में अनुप्रिया द्वारा निभाए गए नर्स पूर्णा के किरदार के लिए हर किसी ने उनके काम की जमकर प्रशंसा की। ‘पद््मावत’ (2018) में रानी नागमती की भूमिका में भी उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा। ‘वॉर’ (2019) में उनके द्वारा निभाए गए ऐजेंट अदिति का किरदार भी बेहद खास था।

2020 में द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वीमेन की लिस्ट में 8 वें नंबर पर रहीं। अनुप्रिया को जितनी लोकतप्रियता और कामयाबी फिल्मों में मिली, उससे कहीं ज्यादा वेब सीरीज ने उन्हें पहचान दी। ‘सेक्र ेट गेम्स’, ‘अभय’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘असुर’ और ‘आश्रम’ अनुप्रिया की सबसे सफल वेब सीरीजों में शामिल हैं। पिछले साल अनुप्रिया ‘चूहा बिल्ली’ और ‘मेरे देश की धरती’ में नजर आर्इं थीं। इस साल वह सलमान खान स्टॉरर यशराज फिल्म की ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। ‘पठान’ की शानदार सफलता के बाद उम्मीद की जा रही है कि सफलता के मामले में ‘टाइगर 3’ उससे कहीं बढ़कर साबित होगी।


janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img