Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

वायरल वीडियो में बाबा रामदेव बोले, किसी के बाप में दम नहीं है जो अरेस्ट करे !

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: योग गुरु बाबा रामदेव और आईएमए के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से बाबा रामदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वो कहते नजर आ रहे है कि किसी के बाप में दम नही जो उन्हें गिरफ्तार कर सके।

दरअसल बाबा रामदेव के एक के बाद एक बयान आने बाद आईएमए की शिकायत पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी पत्र लिख बाबा रामदेव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। बाबा रामदेव ने एलोपैथी को लेकर बड़े सवाल खड़े किये थे। दो दिन पूर्व बाबा रामदेव ने 25 सवालों का एक पत्र आईएमए के नाम लिखकर एलोपैथी और आयुर्वेद से जुड़े सवालों जवाब मांगा था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर अरेस्ट रामदेव जमकर वायरल हो रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर अरेस्ट रामदेवट्रेंड कर रहा है। इसी बीच बुधवार को बाबा रामदेव का एक वीडियो और वायरल हो गया है जिसमें बाबा रामदेव बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि किसी के बाप में दम नहीं है जो बाबा रामदेव को अरेस्ट कर सके। वीडियो में बाबा रामदेव कहते हुए नजर आ रहे है कि उन्हें बदनाम करने के लिए कई तरह के ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं। लेकिन इस तरह की किसी घटना से उन्हें कोई प्रभाव नही पड़ता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img