Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

Arjun Bijlani: पत्नी नेहा संग तलाक की खबरों पर बोले अर्जुन बिजलानी, बिग बॉस 19 में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि वह आज से शुरू हो रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बन सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरें तेज थीं कि वह अपनी पत्नी नेहा स्वामी से तलाक ले रहे हैं। इन सभी खबरों पर अब खुद अर्जुन बिजलानी ने प्रतिक्रिया दी है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर

बता दें कि, अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की कई तस्वीरें दिखाई पड़ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘पिछले वीडियो में मैंने जो भी कहा, उसके कुछ मायने थे। लेकिन मैंने कहा कि अटकलें मत लगाएं, इसलिए मैं यह स्पष्ट कर दूं कि न तो मैं बिग बॉस में आ रहा हूं और न ही तलाक ले रहा हूं। बस आपको बताने आया हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि वह सोमवार को इस पर एक अपडेट दूंगा। अब फिर से नेटिजंस के मन में कई सवाल उठने लगे हैं।

कब शुरू हुई अफवाहें

अर्जुन बिजलानी के बारे में ये अफवाहों का दौर उस समय शुरू हुआ, जब अभिनेता ने दो दिन पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था, ‘जब भी मेरे जीवन में कुछ होता है, मैं हमेशा आपके साथ साझा करता हूं। मैंने सोचा कि मैं इसे आपके साथ साझा करूंगा, क्योंकि अभी बहुत कुछ चल रहा है। आप सभी जानते हैं कि मेरा परिवार मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है, खास तौर से मेरी पत्नी और बच्चे। वे हमेशा मेरे उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहे हैं। लेकिन, परिस्थितियों के कारण, मुझे एक अलग रास्ता अपनाना होगा और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा करूंगा।’ इसी के बाद से ये अफवाहें शुरू हुई। हालांकि अब अभिनेता ने सभी को निराधार बताया।

अर्जुन बिजलानी बिग बॉस 19 में नहीं आएंगे नजर

आज 24 अगस्त से सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 शुरू हो रहा है। इसे लेकर सारे प्रतियोगियों का नाम आज सामने आ जाएंगे। हालांकि, अर्जुन बिजलानी ने शो में शामिल होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img