Friday, September 18, 2026
- Advertisement -

Punjab News: पंजाब में ड्यूटी के दौरान एएसआई की गोली मारकर हत्या, CM मान ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर जिले में ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के सर्वोच्च बलिदान देने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, “अमृतसर जिले में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम… उनकी असीम हिम्मत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “पंजाब सरकार की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि और एचडीएफसी बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान दिया जाएगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को पूरी बहादुरी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अमृतसर जिले के हमारे बहादुर पुलिस अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। पंजाब पुलिस इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।”

डीजीपी ने लिखा, “मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और एचडीएफसी बैंक की ओर से उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान भी किया जाएगा। शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ हैं।”

बता दें कि गेट हकीमा इलाके में देर रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद वे घायल हो गए थे। तत्काल उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों के पासपोर्ट पर नया नियम लागू, जानें वैधता से लेकर शुल्क तक क्या बदला

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, करीब 0.70% तक बढ़े दाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी में शुक्रवार...

UP News: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 14 जिलों में खुलेंगे नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को...

राधा अष्टमी 2026: कब मनाई जाएगी राधा जयंती, जानें सही तारीख

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: कापसहेड़ा में दर्दनाक हादसा, डीटीसी बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत

 जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here