जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया। महाना ने विधान सभा प्रेस-रूम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही वहां उपस्थित पत्रकारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना और टीवी एवं कम्प्यूटर आदि के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विधान सभा स्थित प्रेस-रूम को आधुनिक बनाने के लिए प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे को निर्देशित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर ‘पंकज’ ने कहा कि उनके लम्बे पत्रकारिता जीवन में पहली बार किसी विधान सभा अध्यक्ष ने प्रेस-रूम का निरीक्षण किया है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, कलानिधि मिश्र, अविनाश शुक्ल, शाश्वत तिवारी समेत अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने विधान भवन स्थित वीआईपी कैफेटेरिया व विधान भवन गैलरी का निरीक्षण करते हुए सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त शिकायतों पर गम्भीरता से विचार करते हुए खान-पान की वस्तुओं की गुणवता बढ़ाने के लिए हेतु प्रमुख सचिव विधान सभा को त्वरित कारवाई किये जाने के लिए कहा।

