Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

पांचली खुर्द में ग्राम सभा की 20 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

  • तहसील की जांच में भी ग्राम सभा की जमीन होने की ही पुष्टि
  • ग्रामीणों ने हंगामा कर ठेकेदार व कब्जा करने आए लोगों को मौके से दौड़ाया

जनवाणी संवाददाता |

जानीखुर्द: सोमवार को पांचली खुर्द की ग्राम सभा की 20 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे भूमाफिया व ठेकेदार को ग्रामीणों ने मौके से भगाया। हंगामा होने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर घटना की जानकारी ली।

ब्लॉक क्षेत्र के पांचली खुर्द गांव में खसरा नंबर-603 पर रकबा 1.265 हेक्टेयर जमीन ग्राम सभा में दर्ज है। इस जमीन की कीमत करीब 20-22 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। ग्राम सभा की इस बेस कीमती जमीन पर वर्षों से भूमाफियाओं की नजर गढ़ी हुई है। इस जमीन पर भूमाफिया ने अपना ठेकेदार भेजकर र्इंट, रोड़ी आदि डालकर कब्जे का प्रयास किया। ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे की जानकारी पर पूर्व ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां कब्जा कर लोगो से जमीन के कागजात मांगे। पूर्व प्रधान पति अनिल द्वारा कागज मांगने पर कब्जा कर थे लोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो ग्रामीणों को उग्र होता देखकर कब्जा करने वाले लोग वहां से भाग खड़े हुए।

घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। प्रधान पति अनिल कुमार ने बताया कि इस जमीन पर कुछ भूमाफिया अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसकी शिकायत पहले भी हुई थी। तहसील की टीम ने जांच में जमीन ग्राम सभा की ही बताई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मांग पर जांच डीएम दीपक मीणा पर आ गई है। इस कारण भूमाफिया कब्जा कर जांच अपने पक्ष में करना चाहते हैं, जो किसी सूरत में होने नहीं दिया जाएगा।

रैपिड के निर्माण स्थल से चोरी 40 लाख की मशीन पकड़ी

दौराला: मोदीपुरम में रैपिडक्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली पांच हाइड्रोलिक पावर पैक मशीन को रविवार रात चोरी कर लिया गया। ठेकेदार ने मामले की सूचना दौराला पुलिस को दी, जिस पर सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान कृषि विवि वाली रोड पर पिकअप में रखी मशीनों के साथ पावली खास निवासी चोर नाजिम को गिरफ्तार कर लिया।

दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि रविवार रात पांच मशीन चोरी होने के बाद सोमवार को ठेकेदार गांव भंदेसा कानपुर देहात, हाल निवासी आईपीएम फेस वन भानूप्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। कृषि विवि वाली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को आते देखा। पुलिस को चेकिंग करते हुए देख चालक नाजिम ने गाड़ी को रोक दिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पिकअप से पुलिस ने पांच मशीन बरामद की और गाड़ी को कब्जे में लेकर व नाजिम को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी नाजिम के पास से कुछ चोरी का सामान बेचकर हासिल किए गए नौ हजार भी बरामद किए। पांचों मशीन की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पिकअप की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर को इस तरह कर रखा था कि दूर से यूपी 15 की जगह यूपी 50 दिखे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी नाजिम को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी राशिद व सुहैल की तलाश में जुट गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img