Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

PM Modi: गहनों से दूरी और प्लॉट का दान, जानिए पीएम मोदी और उनके परिवार के बारे में

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत की है, जो 2 अक्तूबर तक चलेगा। केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों ने इस दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और जनता से जुड़ने के लिए स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, बुद्धिजीवियों के सम्मेलन और मेले जैसे कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के धार पहुंच रहे हैं, जहां वे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी जनजातीय आबादी पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम सहित कई विकास योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

बीते लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने वाराणसी से नामंकन दाखिल करते वक्त शपथ पत्र में अपनी संपत्तियों की जानकारी दी थी। 2024 के हलफनामे के मुताबिक, बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में 51 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। प्रधानमंत्री के नाम कोई जमीन, घर, कार और अन्य वाहन नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं। इनका कुल वजन 45 ग्राम है। तब उसका कुल बाजार मूल्य 2,67,760 रुपये बताया गया था। 2019 और 2014 के चुनावी हलफनामे में भी प्रधानमंत्री ने अपने पास चार अंगूठियां होने का जिक्र किया है। 2019 में इसकी कीमत 1,13,800 रुपये थी। वहीं, 2014 में 1,35,000 रुपये थी। 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री ने इन अंगूठियों को जिक्र किया था। तब इनकी कुल कीमत 1,23,777 रुपये बताई गई थी।

2024 में दान कर दिया प्लॉट

प्रधानमंत्री मोदी ने 2002 में गांधीनगर में एक प्लॉट खरीदा था। नरेंद्र मोदी 3531.45 वर्ग फीट के इस प्लॉट के एक चौथाई के हिस्सेदार थे। उस वक्त इस प्लॉट का खरीद मूल्य 1,30,488.00 रुपये था। 2019 के चुनावी हलफनामे में प्रधानमंत्री ने इस प्लॉट का कुल बाजार मूल्य एक करोड़ 10 लाख रुपये बताया था। मार्च 2024 में सामने आई खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने नाद ब्रह्मा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन म्यूजिक की इमारत की स्थापना के लिए भूखंड दान कर दिया। इस भूखंड में एक हिस्सा दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली का भी था।

नरेंद्र मोदी की संपत्ति की थी संपत्ति

2024 लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में प्रधानमंत्री ने अपनी कुल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये की बताई है। 2019 के चुनाव में पीएम ने 2.51 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 2014 में जब नरेंद मोदी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे, तब उन्होंने 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 2012 में मोदी ने मणिनगर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने 1.33 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 2007 में भी मोदी ने मणिनगर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने 42.56 लाख रुपये की संपत्ति बताई थी।

कमाई की बात करें तो

कमाई की बात करें तो 2018-19 में प्रधानमंत्री की कुल कमाई 11.14 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में बढ़ोतरी हुई। 2019-20 में ये बढ़कर 17.20 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में नरेंद्र मोदी की कमाई में मामूली कमी आई और ये 17.07 लाख रुपये रह गई। वहीं, 2021-22 में प्रधानमंत्री की कमाई में कमी हुई और ये घटकर 15.41 लाख रुपये रह गई। 2022-23 में इसमें बढ़ोतरी हुई और ये 23.56 लाख रुपये हो गई।

शपथ पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया

शपथ पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि इस समय उनके पास महज 52,920 रुपये नकद हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बैंक खातों और एफडी के रूप में 2.86 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री के निवेश के रूप में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स में 9.12 लाख रुपये जमा हैं। इस तरह से प्रधानमंत्री के पास कुल 3.02 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार, प्रधानमंत्री की कोई अचल संपत्ति नहीं है।

क्या है कमाई का जरिया?

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यलय से मिलने वाले वेतन और ब्याज से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। मोदी ने साल 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री ली। वहीं, 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय से एमए किया है।

पीएम मोदी का परिवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दादा का नाम मूलचंद मगनलाल मोदी था। उनके छह बेटे दामोदर दास मोदी, नरसिंहदास मोदी, नरोत्तमभाई मोदी, जगजीवनदास मोदी, कांतीलाल और जयंतीलाल मोदी थे। पीएम मोदी के चाचा जयंतीलाल की बेटी लीना बेन के पति विसनगर में बस कंडक्टर थे। पीएम मोदी का परिवार काफी आर्थिक तंगी से गुजरा।

कौन-कौन है पीएम मोदी के परिवार में?

पीएम मोदी के चाचा नरसिंहदास मोदी के आठ बच्चे हैं। नरसिंहदास का निधन हो चुका है। इनके बच्चों में भोगीलाल, अरविंदभाई, चंबाबेन, भारतभाई, रमीला, अशोकभाई, चंद्रकांतभाई और इंदिरा शामिल हैं।

दूसरे चाचा नरोत्तमभाई मोदी के दो बच्चे हैं। नरोत्तमभाई का भी निधन हो चुका है। नरोत्तमभाई के बच्चों का नाम जगदीश और सोनिका है।

तीसरे चाचा जगजीवनदास मोदी थे। उनके एक बेटे रमेशभाई हैं।

चौथे चाचा कांतीलाल मोदी के पांच बच्चे हैं। इनमें उषा, मीता, भार्गव, चेतना और गायत्री शामिल हैं।

पांचवें चाचा जयंतीलाल मोदी के भी दो बच्चे हैं। इनमें बिपिनभाई और लीना हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img