जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: सपा नेता आजम खां के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनकी हालत स्थिर है।
Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party (SP) MLA Azam Khan admitted to Medanta Hospital, lung infection detected. A team of criticial care team is monitoring him, his condition is stable.
(File photo) pic.twitter.com/xY3BpASQuD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2022
आजम खां बुधवार से फेफड़े में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ की वजह से मेदांता हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। डॉ. दिलीप दुबे की टीम निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हॉस्पिटल पहुंच कर आजम का हालचाल लिया।
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खां अब पहले बेहतर महसूस कर रहे हैं। इससे पहले सीतापुर जेल में आजम को संक्रमण हो गया था और उनको लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था। इसके बाद वह दिल्ली के अस्पतालों में भी इलाज करा चुके हैं। दो दिन पहले वह लखनऊ आए थे। यहां तबीयत खराब होने पर उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

