Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

चार चरणों में आज से होगी बीएड काउंसिलिंग

  • 24 को होगा पहला आवंटन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में सत्र 2020-22 के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आज से काउंसिलिंग शुरु होने जा रही है। चार चरणों में यह काउंसिलिंग होगी। कॉलेजों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। काउंसिलिंग की सारी प्रक्रिया आॅनलाइन होगी। छात्र-छात्राएं घर बैठे ही काउंसिंलिंग में शामिल हो सकेंगे। काउंसलिंग में मेरठ और सहारनपुर मंडल के 420 से अधिक कॉलेजों में 38 हजार सीटों पर प्रवेश होने है।

मुख्य काउंसिलिंग एक से चार तक होगी। उसके बाद पूल काउंसिलिंग व सीधे प्रवेश होंगे। अभ्यर्थियों को अपनी स्टेट रैंक के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। काउंसिलिंग में पहले दिन 1 से 50,000 तक स्टेट रैंक पाने वाले प्रतिभाग कर सकेंगे। आर्थिक रुप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इसबार 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय शून्य शुल्क का लाभ नहीं मिल सकेगा।

ऐसे में अभ्यर्थियों को शुल्क एवं आवश्यक प्रपत्रों की व्यवस्था खुद करनी होगी। पहले दिन पंजीकरण होंगे। 13 दिसंबर से रिक्त सीटों को पूल काउंसिलिंग से भरने की प्रक्रिया शुरु होगी। 22 दिसंबर से कॉलेज द्वारा सीधे प्रवेश के लिए कार्रवाही चलेगी। काउंसलिंग पूरी तरह आनलाइन होगी।

इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम

पहला चरण: एक से पचास हजार रैंक। 19 नवंबर से पंजीकरण, 20 से च्वाइस फिलिंग, 24 को आवंटन, 25 से 27 तक सीट कंफर्मेशन और फीस पेमेंट।

दूसरा चरण: पचास हजार एक से एक लाख चालीस हजार रैंक। 24 नवंबर से पंजीकरण, 25 से 27 पंजीकरण एवं च्वाइस फिलिंग, 28 को केवल च्वाइस फिलिंग, 29 को आवंटन, 30 व एक और दो दिसंबर को सीट कंफर्मेशन और फीस भुगतान।

तीसरा चरण: एक लाख चालीस हजार एक से दो लाख चालीस हजार रैंक। 29 को पंजीकरण, 30 व 1 और 2 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग, तीन को केवल च्वाइस फिलिंग, चार को कॉलेज आवंटन, 5 से 7 तक सीट कंफर्मेशन एवं फीस भुगतान।

चौथा चरण: दो लाख चालीस हजार एक से अधिक रैंक तक। चार दिसंबर से पंजीकरण, पांच से सात दिसंबर तक पंजीकरण एवं च्वाइस फिलिंग, आठ को केवल च्वाइस फिलिंग, नौ दिसंबर को आवंटन, 10 से 12 तक सीट कंफर्मेशन।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img