जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर को यूनियन में मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं। बाबूराम तोमर के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के भाकियू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सोशल मीडिया व उनके आवास पर पहुंचकर भाकियू पदाधिकारियों ने बाबूराम तोमर को बधाई देते हुए कहां कि बाबूराम तोमर के मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को जिले में और भी मजबूती मिलेगी।

