जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन के आवास पर एक आवश्यक मीटिंग की गई। जिसमें यह निर्धारित किया गया कि नगर क्षेत्र में 13 अगस्त से 17 अगस्त तक घर घर जाकर पांच हजार झंडे लगाए जाएंगे आर क्षेत्र को तिरंगा मय किया जाएगा। इस अवसर पर महावीर सैनी, मनोज चिकारा, तेजपाल सैनी, धनंजय चौधरी, सावन बाल्मीकि, आदेश चंद्रा, अंकित सैनी, हेम वीर त्यागी, कमल सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

