Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 18: फैंस के लिए बुरी खबर, ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा नही बनेंगी निया शर्मा, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान के टीवी शो ‘बिग बॉस 18′ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज यानी 6 अक्टूबर से बिग बॉस 18’ का आगाज हाने वाला है। बता दें कि, शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को लेकर चर्चा हो रही है और बिग बॉस में शामिल होने को लेकर चर्चा में रहीं निया शर्मा ने खुलासा किया है। निया शर्मा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं।

निया शर्मा ने पोस्ट साझा कर लिखा

अभिनेत्री निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, ‘मैं उन सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहती हूं, जिन्हें मैंने निराश किया है। मैं सच में इस बेहिसाब सपोर्ट, प्यार और हाइप के लिए शुक्रगुजार हूं। आप सभी के कारण मेरा शो में एक बार जाने का मन बन गया था। इसने मुझे अहसास दिलाया की 14 सालों से मैंने क्या कमाया है। यह नहीं कह सकती कि मैंने हाइप और अंटेंशन को एन्जॉय किया, लेकिन मुझे जिम्मेदार मत मानिएगा। यह मैं नहीं थी’।

निया ने खुद किया था ऐलान

‘बिग बॉस 18’ को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों के बारे में जानने के लिए भी ये प्रशंसक काफी उत्सुक रहते हैं। निया ने खुद ऐलान किया था कि वह बिग बॉस 18 का हिस्सा होंगी। निया खतरों के खिलाड़ी के फाइनल में नजर आईं थीं। इस दौरान निया ने होस्ट रोहित शेट्टी से कहा कि वह सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

वर्क फ्रंट

निया शर्मा ‘लाफ्टर शेफ’ शो में दिखाई दी हैं। ये शो अब खत्म हो चुका है। इसके अलावा निया को ‘सुहागन चुड़ैल’ धारावाहिक में भी देखा जा रहा है। निया ने खुद ऐलान किया, इसके बाद उनके प्रशंसक काफी खुश थे, हालांकि अब ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा न होने की खबर सुनकर निया के प्रशंसक काफी उदास हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img