जनवाणी संवाददाता |
बिनौली/मेरठ: बड़ौत मार्ग पर बरनावा के समीप हिंडन पुल पर लगे हाइट गेज में सोमवार कि सुबाह लकड़ी से भरा ट्रक घुस गया। हादसे ने हरियाणा के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हिंडन पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगाने से जाम लग गया।
इससे पहले ट्रक चालक को बरनावा पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया था लेकिन वह नही रुका। बता दें, हिंडन पर हाइट गेज लगने के बाद से दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं।

