- गुजरात में 23 से 25 जनवरी तक हुई थी चैंपियनशिप, तीन गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीते
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: गुजरात में नेशनल आल स्टाइल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बागपत के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। वहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीते। खिलाड़ियों का पाली व खेकड़ा में पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
गुजरात के कच्छ जिले में शिफूजी राकेश खत्री नेशनल कुंग फू फेडरेशन आॅफ इंडिया के द्वारा नेशनल आल स्टाइल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 23 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में पाली व खेकड़ा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन करते पदक पर कब्जा किया।
इनमें सब जूनियर वर्ग के खेकड़ा से यश यादव गोल्ड मेडल, पाली गांव से प्रणव शर्मा गोल्ड मेडल, अंशिका गोल्ड मेडल, देव प्रताप सिंह सिल्वर मेडल, प्रनत चौहान सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों का घर पर पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कोच नीरज रंगा एवं अंकित तोमर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्पोर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के कोच अंकित तोमर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने जनपद के बच्चों को खेल जगत में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का है।
इस अवसर पर अजय चौहान, उदयराज चौहान, अशोक यादव, महेश पाल सिंह, रामकुमार, संगीता चौहान, सावित्री देवी, रवि शर्मा, दीपक चौहान, डाक्टर तरुण चौहान, रचना चौहान, पूनम चौहान, मास्टर रामराज सिंह, राजसिंह आदि मौजूद रहे।

