Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

न्यायालय ने आरोपी वन माफिया की जमानत की नामंजूर

  • वन विभाग की टीम ने फरार आरोपियों की तलाश में की छापेमारी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: वन विभाग की टीम खैर काटने के मामले में फरार आरोपियों की धरपकड़ को देर शाम छापामारी की। उधर 10 दिन पूर्व पकड़े गए वन माफिया की जमानत अर्जी को न्यायालय ने नामंजूर कर दिया है।

वन विभाग की टीम फरार चल रहे वन कटान के आरोपियों की बुधवार को देर शाम धर पकड़ को छापा मारी की। करीब दस दिन पूर्व वन विभाग की टीम ने कुख्यात वन अपराधी यासीन उर्फ मियां को पकडऩे में सफलता हासिल की थी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी 25 सितंबर 2020 को जाफराबाद वन क्षेत्र के कक्ष संख्या दो से खैर का अवैध कटान करते हुए अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया था।

उस समय मौके से एक वाहन संख्या यूपी 07 सीबी 2571 में 26 बोटे खैर की लकड़ी तथा एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद किए गए थे। मुख्य अपराधी यासीन उर्फ मियां को वन विभाग की अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिससे जानकारी मिली की मुख्य अपराधी यासीन के साथ राहुल पुत्र कृपाल, मोनू पुत्र प्रवीन, मोनू पुत्र रामपाल, भुल्लन पुत्र अज्ञात, कमल पुत्र रामपाल निवासी पूरनपुर गढ़ी थाना नजीबाबाद, सद्दाम पुत्र शमशाद निवासी नथनावाली, रफी पुत्र आलमगीर निवासी चतुरवाला, ताज पुत्र मूसा निवासी जाफराबाद, गुलाम पुत्र समी निवासी हल्दुखाता आदि भी पेड़ों के अवैध कटान में शामिल थे।

फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीम छापामारी कर रही है। हालांकि वन विभाग की टीम को अभी तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल पायी है। उधर, सीजेएम कोर्ट बिजनौर के न्यायालय में पूर्व में गिरफ्तार किए गए वन माफिया यासीन उर्फ मियां ने अपनी जमानत को अर्जी दी थी। जिसे न्यायालय ने नामंजूर कर दिया। फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के प्रयास करने वाली टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेश शर्मा, वन दरोगा राम चरण सिंह शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img