Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

बांग्लादेश टीम के 70 रन के पार, भारत की बढ़त 450 से कम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका अभिनंदन और स्वागत है। आज भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटग्राम में खेला जा रहा है। यह मुकाबले का चौथा दिन है। बांग्लादेश को जीत के लिए 471 रन की जरूरत है। तो वहीं, भारतीय टीम को सभी 10 विकेट हासिल कर मैच अपने नाम करना होगा। भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे और दूसरी पारी दो विकेट पर 258 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 150 रन बनाए और दूसरी पारी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी अभी जारी है।

09:42 AM, 17-DEC-2022
बांग्लादेश की सलामी साझेदारी 70 रन के पार
513 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की सलामी जोड़ी ने 70 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। इस पिच से अब बल्लेबाजों को मदद मिल रही है। पिच धीमी होने के कारण गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही है और पिच पर गिरने के बाद गेंद की धार खत्म हो रही है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए खासी मशक्कत करनी होगी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 24 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 75 रन बना लिए हैं।

09:03 AM, 17-DEC-2022
चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। जाकिर हसन और नजमुल हसन शान्तो की जोड़ी क्रीज पर है। ये दोनों बांग्लादेश को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे। वहीं, भारतीय गेंदबाजों की कोशिश जल्द से जल्द बांग्लादेश की टीम को समेटकर जीत हासिल करने की होगी।

08:42 AM, 17-DEC-2022
मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।

दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 471 रन की बढ़त है और बांग्लादेश के सभी 10 विकेट बचे हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img